पृथक बुंदेलखंड राज्य शीघ्र मिलेगा : संजय पाण्डेय

बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी के संयोजक संजय पाण्डेय ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगो का पृथक राज्य का सपना शीघ्र पूरा होगा क्योंकि बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी इसके लिए सतत रूप से संघर्ष कर रही है .पिछले एक वर्ष में पार्टी ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ला दिया है. यह पहला अवसर है जब बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा एक साथ विधान सभा और संसद तक उछाला गया .बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी ने उत्तर प्रदेश की विधान सभा हो या मध्य प्रदेश की या फिर संसद के सामने धरना हो पार्टी ने पूरे साल हल्ला बोला. इतना ही नहीं मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाओ में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार कर अलग राज्य के मुद्दे को जनता तक पहुचने का कार्य किया. आगामी लोक सभा चुनाओ में भी पार्टी बुंदेलखंड की सभी सीटो पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी. उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी के आह्वान पर गत २९ जुलाई ०८ को संपूर्ण बुंदेलखंड बंद रहा था अलग राज्य के मुद्दे को लेकर इतना बड़ा जन आन्दोलन पहले कभी नहीं देखा गया था .