बसपा और कांग्रेस बुंदेलखंड मुद्दे पर सांप- छछूंदर का खेल बंद करें : संजय पाण्डेय
बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी के संघर्ष का यह परिणाम रहा कि आज मायावती और प्रधानमंत्री तक को बुंदेलखंड राज्य निर्माण के पक्ष में बोलना पड़ रहा है किन्तु काश माया और मनमोहन भी दिल से बुंदेलखंड राज्य समर्थक होते, क्यों कि यह सच्चाई है कि बसपा और कांग्रेस ने इस मुद्दे कि आड़ में बुंदेलखंड के लोगो को सिर्फ भावनात्मक ब्लैकमेल किया है. बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक संजय पाण्डेय के अनुसार यदि केंद्र और राज्य सरकारें समर्थक है तो फिर देर किस बात की ?क्यों नहीं अलग राज्य बना दिया जा रहा ?जो विधेयक उत्तर प्रदेश की विधान सभा में लंबित है उस पर चर्चा कर उसे पारित करवाकर संसद क्यों नहीं भेज देती मायावती?इसी तरह जब एक बार राज्य पुनर्गठन आयोग बुंदेलखंड राज्य के पक्ष में संस्तुति कर चुका है तो केंद्र सरकार क्यों नहीं सार्थक पहल करती?सच यह है कि बसपा और कांग्रेस दोनों ही अपने लाभ के अनुसार कभी हाँ तो कभी न कहकर इस मुद्दे को सांप छंछुन्दर कि स्तिथि में ले आए हैं.